Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद और उनके भाई को फांसी की सजा

सीरिया की एक कोर्ट ने मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद और उनके छाटे भाई माहेर अल असद को फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने दोनों को गृहयुद्ध के दौरान लाखों लगों की हत्या के मामलों में दोषी ठहराया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: सीरिया की दमिश्क कोर्ट ने मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद और उनके छाटे भाई माहेर अल असद को फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने दोनों को गृहयुद्ध के दौरान लाखों लगों की हत्या के मामलों में दोषी ठहराया. इन दोनों पर सीरिया के 14 साल के लंबे संघर्ष के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराध करने के आरोप थे. इस संघर्ष में करीब 5 लाख लोग मारे गए थे. 

इसे भी पढ़ें: 

इसी मामले में बशर अल असद के ममेरे भाई अतीफ नजीब को भी फांसी की सजा सुनाई गई. बशर और माहेर दिसंबर 2024 में सरकार गिरने के बाद रूस भाग गए थे. रूस की पुतिन सरकार ने इन दोनों को शरण दी हुई है. दोनों की गैरमौजूदगी में सजा सुनाई गई.

 

अतीफ नजीब को जनवरी 2025 मे गिरफ्तार किया गया था. उन्हें मंगलवार को कैदी की वर्दी पहनाकर पिंजरे में कोर्ट लाया गया. जहां उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई. अतीफ नजीब सीरियाई सेना में ब्रिगेडियर जनरल रह चुके हैं. 2011 के दारा प्रांच में राजनीतिक सुरक्षा शाखा के चीफ थे.

 

इनपर आरोप है कि साल 2011 में सीरिया के दारा में प्रदर्शनकारियों पर सख्ती से निपटने का आदेश दिया था. इस आदेश के बाद पूरे सीरिया में विरोध प्रदर्शन और उग्र हो गया, जो 14 साल तक चलता रहा, इसमें 5 लाख लोग मारे गए थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही