Search

 
 
 

Patna News: पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या, खेत से शव बरामद

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर दी. इसके बाद शव को बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के खेत में फेंक दिया. संजय यादव राघोपुर पंचायत के मुखिया रह चुके हैं.
 
अपराध की खबरें

Patna: पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर दी. इसके बाद शव को बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के खेत में फेंक दिया. संजय यादव राघोपुर पंचायत के मुखिया रह चुके हैं. उनकी हत्या का पता तब चला जब ग्रामीण शुक्रवार सुबह अपने खेतों की ओर गए. जहां बोरिंग के पास एक शव पड़ा मिला.

इसे भी पढ़ें: 

शव मिलने की खबर पूरे पंचायत में फैल गई. इसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी में से किसी ने शव की पहचान राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया के रूप में की. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

पूर्व मुखिया की हत्या की खबर जैसे ही राघोपुर पंचायत के लोगों को मिली, ग्रामीण सड़क पर आ गए और सरकार और पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे. आक्रोशित लोगों इसके बाद पटना-औरंगाबाद मुख्य सड़क पर आगजनी कर आवागमन बाधित कर दिया. जिससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. पुलिस की टीम मौके पर मोर्चा संभाला.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही