Search

 
 
 

गिरिडीह व गांडेय विधानसभा सीट से प्रत्याशी उतारेगा फॉरवर्ड ब्लॉक

 
Giridih : ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने गिरिडीह व गांडेय विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है. पार्टी ने गिरिडीह से अजीत राय व गांडेय से राजेश यादव को पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर उन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया है. इसकी घोषणा रविवार को फॉरवर्ड ब्लॉक के गिरिडीह जिला महासचिव सोमनाथ मुखर्जी ने राजेंद्र नगर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में की. कहा कि दोनों ही जगह हमारे मजबूत प्रत्याशी हैं और लगातार जन संघर्षों से जुड़े रहे हैं. मौजूदा दौर में झारखंड में फॉरवर्ड ब्लॉक जैसी बदलावकारी ताकतों के साथ खड़ा होने की जरूरत है. उन्होंने कहा झारखंड में भाजपा ने सबसे अधिक समय तक शासन किया है. भाजपा ने विकास के नाम पर राज्य को लूटने का काम किया है. उसी जनाक्रोश के परिणाम स्वरूप पिछले चुनाव में महागठबंधन सत्ता में आया. लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी. बैठक में मौजूद अजीत राय व राजेश यादव ने उम्मीदवार बनाए जाने के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता व पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. मौके पर कन्हाई पाण्डेय, द्वारिका राय, मंसू हांसदा, मनोज कुमार महतो, रंजीत राय, गुलाब कोल, नीरू गुप्ता, किशोर राय आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-on-dhanteras-29th-there-will-be-no-entry-for-heavy-vehicles-in-the-city-for-three-days/">Jamshedpur

: धनतेरस 29 को, तीन दिन शहर में रहेगी भारी वाहनों की नो इंट्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही