Search

धूमधाम से मना महावीर मंदिर का स्थापना दिवस, पत्रकारों का होली मिलन समारोह

Hazaribagh : हनुमान मंदिर कानीबाजार का वार्षिक स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया. सुबह में पूजा, हवन और दिन में धूमधाम से भंडारा का आयोजन हुआ. इसमें सैकड़ों धर्मप्रेमी शामिल हुए. मंदिर के सचिव विवेक बरियार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. मंदिर के कोषाध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने कहा कि इस तरह के आयोजन से मन को बहुत शांति मिलती है और सामाजिक समरता का माहौल बनता है. मंदिर में अतिशीघ्र शिव परिवार और शनि देव भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी. भंडारा की शुरुआत मंदिर के अध्यक्ष शंकर चंद पाठक और प्रमुख सरंक्षणकर्ता नगीन सिंह, विनोद वर्मा और अरुण वर्मा ने की. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महावीर मंदिर के भंडारा प्रमुख कुलदीप वर्मा, मनोज गुप्ता, समिति के सदस्य गोपाल गुप्ता, सुरेंदर सिंह, बिट्टू वर्मा, अविनाश सिन्हा, मनोज ठाकुर, शंकर वर्मा, उत्तम कुमार, मुकुल सिन्हा, राजेश सिन्हा, रजनी रंजन सिन्हा और मंदिर से जुड़े सभी सदस्यों का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें:दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-deputy-cm-manish-sisodia-arrested-cbi-interrogated-for-8-hours/">दिल्ली

के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अरेस्ट, CBI ने 8 घंटे की पूछताछ
दूसरी खबर

बरकट्ठा में पत्रकार परिषद का होली मिलन, खूब उड़े अबीर-गुलाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/hhhh-15.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> अनुमंडल पत्रकार परिषद की बरकट्ठा इकाई के तत्वावधान में अंबेडकर क्लब में रविवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें खूब अबीर-गुलाल उड़े. अतिथियों ने कहा कि पत्रकार परिषद की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में शांति और सद्भावना का संदेश दिया गया. समारोह में विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी, प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सुरजी देवी, गोरहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहा, बरकट्ठा थाना प्रभारी, जिप सदस्य प्रतिनिधि सीके पांडेय, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, यमुना साव, केदार साव, पंचायत समिति सदस्य प्रीति गुप्ता, पूर्व मुखिया गुड्डी देवी, मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र पांडेय समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व प्रखंड के बुद्धिजीवी वर्ग एवं समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. होली मिलन कार्यक्रम में पत्रकार प्रमोद विश्वकर्मा, कमल देव पंडित, राजदेव गुप्ता, अनुज कुमार, रूपेश, सुरेंद्र निषाद, धनंजय पाठक, अर्जुन राणा, अजय यादव, सुरेश कुमार पांडेय, रामकृष्ण पांडेय,गोपाल प्रसाद, श्यामकिशोर पांडेय, संतोष पांडेय, मुकेश पांडेय, छोटी दास, प्रवीण पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें: कांग्रेस">https://lagatar.in/muneshwar-oraon-and-pankaj-tiwari-attended-the-85th-congress-convention/">कांग्रेस

के 85वां महाअधिवेशन में शामिल हुए मुनेश्वर उरांव और पंकज तिवारी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp