Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली ट्रिनिटी चर्च डोरंडा के नये भवन का शिलान्यास, 2 करोड़ की लागत से बनेगा

Ranchi : सीएनआई छोटानागपुर डायसिस के बिशप बीबी बास्के ने रविवार को कडरू स्थित होली ट्रिनिटी चर्च के विस्तारित भवन का शिलान्यास किया. यह भवन दो करोड़ की लागत से बनेगा. दो साल में निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा.  विस्तारित भवन का काम देख रहे सोलोमन जॉन ने कहा कि चर्च 80 फीट लंबा और 70 फीट चौड़ा होगा. इसकी ऊंचाई 40 फीट होगी. नये भवन को भूकंपरोधी तकनीक से बनाया जा रहा है. और इसकी क्षमता 800 श्रद्धालुओं की होगी. चर्च का इंटीरियर ऐसा होगा जिसमें हर श्रद्धालु को वेदी अच्छी तरह से दिखाई देगा. चर्च में दो टावर होंगे. बाहरी दीवारों को सपोर्ट देने के लिए भी इंतजाम होंगे. चर्च के अंदर दो फ्लोर होंगे. मौके पर डायसेसन सचिव रेव्ह जोलजस कुजूर, डायसेसन कोषाध्यक्ष रेव्ह अनिल डाहंगा, रेव्ह एस डेविड, रेव्ह सामुएल नाग, पेरिस पुरोहित सिकंदर नाग, रेव्ह केएम फिलिप, पेरिस सचिव प्रवीण तिर्की, पेरिस कोषाध्यक्ष एन हिरन कुजूर, डॉ अनुज तिग्गा समेत बड़ी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – एनटीपीसी">https://lagatar.in/ntpc-governments-answer-given-the-budget-session-regarding-100-acres-of-illegal-mining-rejected-counted-achievement/">एनटीपीसी

: 100 एकड़ अवैध खनन को लेकर बजट सत्र में सदन में दिए सरकार के जवाब को नकारा, गिनाई उपलब्धि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही