Search

 
 
 

बिहारः दर्दनाक हादसा, गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत

 
Bettiyah: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि गड्ढा करीब 8-10 फीट गहरा था. बारिश होने की वजह से उसमें पानी भर गया था. इसी दौरान चार बच्चे खेलते हुए गड्ढे में गिर गए. और डूबने से चारों की मौत हो गई. मटियरिया थाना क्षेत्र के डरौल पंचायत की घटना है. इसे भी पढ़ें- नुसरत">https://lagatar.in/nusrat-jahan-said-marriage-is-invalid-under-turkish-marriage-act-so-how-is-the-divorce/85332/">नुसरत

जहां ने कहा, तुर्की मैरिज एक्ट के तहत शादी अमान्य, तो तलाक कैसा, निखिल ने कहा, मामला कोर्ट में है

ईंट निर्माण के लिए खोदा गया था गड्ढ़ा

मिली जानकारी के अनुसार सुनील ईंट उद्योग हरदी बेलाहवा में ईंट निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाया गया था. काम खत्म होने पर इस गड्ढे को भरा नहीं गया. बारिश के बाद पास में रहने वाले बच्चे इस गड्ढे के आस-पास खेल रहे थे. इसी दौरान बच्चे गड़्ढे में गिर गए और उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय लोगों में चिमनी मालिक के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों ने चिमनी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब बवाल काटा है. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/lockdown-extended-till-june-16-in-jharkhand/85246/">झारखंड

में 16 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, 4 बजे तक खुलेंगी दुकानें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही