Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डोरंडा कॉलेज कराटे ट्रेनिंग सेंटर के चार कराटेकारों ने पूरा किया ब्लैक बेल्ट का प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Ranchi : डोरंडा कॉलेज कराटे ट्रेनिंग सेंटर के चार कराटेकारों ने ब्लैक बेल्ट का प्रशिक्षण पूरा किया. रविवार को विशेष कराटे कैंप में इसकी घोषणा की गई. शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के डोरंडा कॉलेज कराटे सेंटर के चार कराटेकारों रिशित साहा, तेजस्विनी मेहता, आयुषी मिश्रा एवं इशिका मेहता ने रेंशी रंजीत मेहता के द्वारा व्हाइट बेल्ट से ब्लैक बेल्ट तक का ट्रेनिंग पूरा कर लिया है. इन सभी का ब्लैक बेल्ट का ग्रेडेशन शोकफ के मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर हांशी मानस सिन्हा द्वारा 27 अगस्त 2023 को लिया जायेगा. इन्हें ग्रेडेशन में ब्लैक बेल्ट का बेसिक, सीनियर एवं जूनियर काता, कुमिते, किमी वाजा, स्पोर्ट्स किक, फाइट का प्रैक्टिकल करके दिखाना होगा. सभी में सफल होने के बाद इन्हें शोतोकन कराटे के द्वारा ब्लैक बेल्ट दिया जायेगा. विशेष कराटे कैंप में कराटे ट्रेनर कुलदीप साहू, सोनू सुरीन उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : पवनदीप">https://lagatar.in/people-danced-to-the-songs-of-pawandeep-and-arunita-crowd-gathered-in-mall-of-ranchi-pp/">पवनदीप

और अरुणिता के गानों में झूमे लोग, मॉल ऑफ रांची में उमड़ा जनसैलाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही