Search

 
 
 

पवनदीप और अरुणिता के गानों में झूमे लोग, मॉल ऑफ रांची में उमड़ा जनसैलाब

 
Ranchi: रविवार का दिन पूरी तरह से मॉल ऑफ रांची के नाम रहा. यहां सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई. दिन के 12:00 सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पीजेपी सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया, और गदर-2 मूवी का लुत्फ उठाया. शाम 5:00 बजे मॉल ऑफ रांची का विधिवत उद्घाटन किया गया. मॉल का उद्घाटन मशहूर बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने किया. इस दौरान मॉल के निदेशक नीतीश अग्रवाल समेत कई लोग उपस्थित थे. इस दौरान दोपहर से ही लोगों की भारी भीड़ मॉल के बाहर उमड़ने लगी. शाम होते-होते हजारों की संख्या में लोग मॉल के अंदर थे. इस दौरान वहां पांव रखने की भी जगह नहीं थी. शाम 8:30 बजे के बाद मुख्य कार्यक्रम शुरू हुआ. इसमें इंडियन आईडल फेम पवनदीप और अरुणिता ने लाइव परफॉर्मेंस दिया. अरूणिता ने `गूंजा सा है कोई एकतारा` गाने से शुरुआत की तो पूरा मॉल उनके गानों से गूंज उठा. लोगों के इंतजार का फल उन्हें मिला और पवनदीप ने अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/2-36.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> इसे भी पढ़ें- Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-dig-dc-dispute-over-flag-hoisting-in-dumka-dc-wrote-a-letter-to-the-government/">Exclusive:

दुमका में झंडोत्तोलन को लेकर DIG-डीसी में विवाद, DC ने सरकार को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही