Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटका प्रखंड के बागों गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल,पति-पत्नी व दो बच्चे दबे

जादूगोड़ा से सटे पोटका प्रखंड अंतर्गत बागों गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग दब गए. सारा परिवार घर पर सोया हुआ था. अचानक मिट्टी की दीवार जमींदोज हो गई व घर पर सोए मिस्री गोप उनकी पत्नी और दो बच्चे दब गए. किसी तरह  रेस्क्यू करके उन्हें बाहर निकाला व जान बचाई गई.
Advertisement
Advertisement
बागों गांव में मिस्री गोप के घर की गिरी मिट्टी की दीवार.

Jadugoda : जादूगोड़ा से सटे पोटका प्रखंड अंतर्गत बागों गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग दब गए. हादसे के बाद क्षेत्र के  उपमुखिया रामेश्वर सरदार,  पोटका विधायक प्रतिनिधि विनय कृष्ण गोप, मनोरंजन सिंह, मनोज सिंह मदद में आए और  घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.

मदद में नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस

Uploaded Image

हादसे में घायल मिस्री गोप के वापस लौटने का इंतजार करते परिजन.

घटना के बाबत उप मुखिया रामेश्वर सरदार, पिंकी गोप व भूत नाथ ने कहा कि घटना शुक्रवार रात साढ़े  11 बजे की है. सारा परिवार घर पर सोया हुआ था. अचानक मिट्टी की दीवार जमींदोज हो गई व घर पर सोए मिस्री गोप उनकी पत्नी और दो बच्चे दब गए. किसी तरह  रेस्क्यू करके उन्हें बाहर निकाला व जान बचाई गई. उन्होंने झारखंड सरकार से तत्काल पीड़ित परिवार को राहत मुहैया कराने की मांग की है. इधर सूचना पाकर पोटका अंचल कार्यालय से अंचल पदाधिकारी वीर विजय सिंह ने पहुंच कर तिरपाल का वितरण किया. हादसे के बाद पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की 108 एम्बुलेंस सेवा नहीं पहुंची. लोगों ने कई बार फोन किया लेकिन 108 एम्बुलेंस चालक की नींद नहीं खुली. समय में मदद की आस छोड़ लोगों ने अपने निजी वाहन से अपने मरीजों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया व जान बची.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही