Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 होमगार्ड जवान कार्यमुक्त

रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh :  रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ मारपीट मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. वहीं एक होमगार्ड जवान सिकन्दर यादव को कार्यमुक्त कर दिया गया है.

 

निलंबित पुलिसकर्मियों में श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव, जॉनसन सुरीन शामिल हैं.  दूसरी तरफ एसपी अजय कुमार खुद मामले की जांच करने मंदिर परिसर पहुंचे हैं.

 

उन्होंने मौके पर कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करना पूरी तरह गलत है. इस मामले में चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. 

 

निकास द्वार से घुसने को लेकर हुआ विवाद

गौरतलब है कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ राजरप्पा मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें चार पुलिसकर्मी एक श्रद्धालु को पीटते नजर आ रहे हैं. 

 

पुलिस के अनुसार, रविवार को मंदिर में भीड़ अत्याधिक होने के कारण लंबी लाइन लगी थी. इस दौरान टाटा से आया एक युवक निकास द्वार से अपने पूरे परिवार को मंदिर में घुसाने की कोशिश की. 

 

प्रशासन ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो युवक बहस करने लगा और जबरन मंदिर में घुसने लगा. शांति व्यवस्था भंग करने पर प्रशासन ने युवक की पिटाई कर उसे मंदिर प्रांगण से दूर भगाया. इस घटना से मंदिर परिसर में अफरा तफरी मच गई.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही