Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा पुलिस के समक्ष चार इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

Chatra: भाकपा माओवादी संगठन के चार इनामी नक्सलियों ने चतरा पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर लगातार चलाये जा रहे नक्सल अभियान से परेशान होकर इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में बिहार के गया जिला के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित गरहीतरी निवासी पांच लाख इनामी अमरजीत यादव उर्फ लखन यादव, पलामू जिला के नौडीहाबाजार थाना क्षेत्र के करकट्ठा निवासी पांच लाख इनामी संतोष भुइयां, चतरा जिला के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकिद निवासी पांच लाख के इनामी सहदेव यादव और नीरु शामिल है. पुलिस जल्द ही प्रेस कॉनफ्रेंस आयोजित कर सभी नक्सलियों को विधिवत रूप से सरेंडर कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें -अतीक">https://lagatar.in/postmortem-of-bodies-of-atiq-ahmed-and-ashraf-done-national-ulema-council-questioned-law-and-order/">अतीक

अहमद और अशरफ के शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ, दफनाने की तैयारी शुरू, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया

15 लाख के इनामी भाकपा माओवादी कमांडर इंदल गंझू ने किया सरेंडर

15 लाख के इनामी भाकपा माओवादी कमांडर इंदल गंझू ने सरेंडर कर दिया. इंदल गंझू ने पटना में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है. इंदल मूल रूप से बिहार के गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र के असरैन गांव का रहने वाला है. वर्तमान में वह भाकपा माओवादी संगठन में रिजनल कमांडर था और सरकार ने उसपर 15 लाख का इनाम घोषित कर रखा था. पुलिस की दबिश से परेशान होकर इंदल ने सरेंडर किया है.

5 इनामी नक्सली मारे जाने के बाद सरेंडर कर रहे नक्सली

चतरा जिला के लावालौंग थाना क्षेत्र में बीते तीन अप्रैल को पुलिस की टीम ने पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराया था. मारे जाने वाले नक्सलियों में 25 लाख के दो इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्लीस उरांव शामिल था. ये दोनों ही स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य (सैक) था. इनके अलावा पांच लाख के तीन इनामी नक्सली नंदू, अमर गंझू और संजीत उर्फ सुजीत गुड़िया शामिल था. यह तीनों ही सब जोनल कमांडर था. इन सभी नक्सलियों के मारे जाने के बाद बाकी बचे नक्सली पुलिस की दबिश से परेशान होकर सरेंडर कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें -चांडिल">https://lagatar.in/chandil-government-police-administration-and-peoples-representatives-are-silent-due-to-illegal-transportation-of-sand/">चांडिल

: बालू की गैरकानूनी परिवहन से सरकार की हो रही किरकिरी, पुलिस, प्रशासन व जनप्रतिनिधि मौन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही