Search

 
 
 

हुसैनाबाद के चार स्कूलों को हाई स्कूल में किया गया उत्क्रमित

 

सुदूरवर्ती इलाके के बच्चे भी माध्यमिक शिक्षा से नहीं होंगे वंचित : कमलेश सिंह

Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद के चार विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित किया गया है. ऐसा होने से सुदूरवर्ती क्षेत्र के गरीब विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा घर के आसपास ही मिल जाएगी. यह बातें हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में 140 मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में उत्क्रमण करने के प्रस्ताव की स्वीकृति झारखंड कैबिनेट से मिली है. पलामू जिले के 9 मध्य विद्यालयों का उत्क्रमण किया गया है. जिसमें 04 विद्यालय हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के शामिल हैं. जिन विद्यालयों को उत्क्रमित किया गया है, उसमें मध्य विद्यालय डेहरी, मध्य विद्यालय पथरा, मध्य विद्यालय दंगवार,  मध्य विद्यालय बिहरा मध्य विद्यालय शामिल है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी सभी क्षेत्र के विद्यालयों को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित कराया जा चुका है. इस माह चार और विद्यालयों के उत्क्रमित होने से संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र को लाभ मिलेगा. श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सड़क के मामले में हुसैनाबाद हरिहरगंज क्षेत्र राज्य के अन्य विधानसभा क्षेत्रों से काफी बेहतर है. इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. आने वाले दिनों में शिक्षा स्वास्थ्य व सड़क के मामले में हुसैनाबाद और विकसित होगा. सभी प्रखंडों में बालिका आवासीय विद्यालय, जपला के झरहा में कॉलेज के निर्मित भवन में पठन-पाठन शुरू कराने में वह जुटे हैं. जल्द ही सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही