Search

 
 
 

लातेहार: अवैध बालू के साथ चार ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

 
Latehar: एनजीटी ने 10 जून से बालू घाटों से बालू उठाव पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. बावजूद इसके घाटो से नियमित बालू का उठाव किया जा रहा हैं. जिसके खिलाफ शनिवार को बरवाडीह अंचलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने अवैध बालू लदा चार ट्रैक्टर जब्त किया है. प्रभारी थाना प्रभारी राहुल सिन्हा ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव की जानकारी अंचलाधिकारी के द्वारा थाने को दी गई. इस पर पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित किया गया. टीम में अंचलाधिकारी और सब इंस्पेक्टर यकीन अंसारी व सुनील मंडल शामिल थे. टीम ने छापामारी कर छेचानी बालू घाट से बालू लदा हुआ चार टैक्टा जब्त किया. टैक्टर के चालक मंटू सिंह सतबरवा, बलि कुमार सोनपुरवा, डालटनगंज, राहुल उरांव, बारेसाढ़ और आशीष उरांव बारेसाढ़ को हिरासत में लिया गया है. ट्रैक्टर मालिकों का पता लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/effect-of-monsoon-seen-in-jharkhand-rain-occurred-in-many-cities-of-state-people-got-relief-from-the-heat/">झारखंड

में दिखा मानसून का असर, राज्य के कई शहरों में हुई बारिश…गर्मी से मिली लोगों को राहत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही