Search

 
 
 

झारखंड से जा रहा 4 ट्रक अवैध कोयला औरंगाबाद में जब्त, चार चालक गिरफ्तार

Ranchi News : अवैध कोयला लदे ट्रक के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ट्रक चालकों में दो झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. गिरफ्तार चालकों में नगड़ा गांव निवासी अनिल यादव और हेमपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार यादव शामिल हैं. पुलिस के गिरफ्त में आये दो अन्य ट्रक चालकों में औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के झुकटिया गांव निवासी अवधेश लाल और कैमुर जिला के बंगरी गांव निवासी उपेंद्र कुमार शामिल हैं.
 
ट्रक प्रतिकात्मक तस्वीर
  • झारखंड से जा रहा था अवैध कोयला
  • गिरफ्तार चालकों में दो लातेहार के बालूमाथ के

Ranchi News : औरंगाबाद जिले के रिसियप व बारुण थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने अवैध कोयला लदे चार ट्रकों को जब्त किया है. खनन विभाग की तरफ से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. साथ ही अवैध कोयला कारोबार करने की वजह से ट्रक मालिकों पर 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. 

 

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ट्रक चालकों में दो झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. गिरफ्तार चालकों में नगड़ा गांव निवासी अनिल यादव और हेमपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार यादव शामिल हैं. पुलिस के गिरफ्त में आये दो अन्य ट्रक चालकों में औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के झुकटिया गांव निवासी अवधेश लाल और कैमुर जिला के बंगरी गांव निवासी उपेंद्र कुमार शामिल हैं. 

 

सूचना के मुताबिक, जब्त अवैध कोयला झारखंड से बिहार के रास्ते मंडी में भेजा जा रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद औरंगाबाद प्रशासन ने खान एवं भूतत्व विभाग की टीम को जांच के लिए तैनात किया.  जांच के दौरान चारों चालक कोयला परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके. इसके बाद चारों ट्रकों को जब्त कर लिया गया. साथ ही उनके चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया. 

 

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ट्रकों में लदा कोयला वैध कागजात के बिना बिहार ले जाया जा रहा था. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में चालकों ने झारखंड से बिहार तक अवैध कोयला पहुंचाने के संबंध में जानकारी दी है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही