Search

एक बाइक पर सवार थे चार युवक, बिजली पोल से टकराकर दो की मौत

Ranchi: बेड़ो थाना स्थित पांडेपारा मोड़ के पास सड़क हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दो युवक घायल हो गए. सभी एक ही बाइक पर सवार थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर चार लोग सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में घायल दो युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया. 

घटना की जानकारी देने वाले ऑटो चालक रिजवान अंसारी और मुस्तफा अंसारी ने बताया कि बाइक काफी तेज गति में थी. संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक सीधे बिजली के पोल से टकरा गई. सूचना मिलने पर बेड़ो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//