Latehar News : विश्व रेबीज दिवस के अवसर जिला पशुपालन केंद्र में कुत्तों को नि:शुल्क एंटी रेबीज का टीकाकरण किया गया. मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डा सुषमा परधिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है.
इसका उदेश्य मनुष्यों और जानवरों पर रेबीज के प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसकी रोकथाम के उपायों को बढ़ावा देना है. उन्होंने सरकार के निर्देश पर विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर नि:शुल्क एंटी रेबीज का टीकाकरण कराया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि इसके तहत पालतू व सड़कों में लावारिश घुमने वाले कुत्तों को एंटी रेबीजका इंजेक्शन लगाया गया. कहा कि कुत्तों का व्यापक टीकाकरण रेबीज को रोकने का सबसे प्रभावी और किफायती तरीका है. उन्होंने कहा कि रेबीज एक खरतनाक और जानलेवा बीमारी है.
यदि किसी कुत्ते या बिल्ली ने काट लिया हो तो 20 साल के बाद भी रेबीज का रोग पनप सकता है. उन्होंने पालतू कुत्ता या बिल्ली के काटने पर भी एंटी रेबीज का टीका कराने की अपील की. जानवर के काटने या खरोंचने पर तुरंत घाव को साबुन और पानी से धोने तथा समय पर डॉक्टर से मिलकर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर आपके घर मे पालतू कुत्ता या बिल्ली हैं तो उन्हें नियमित रूप से एंटी रेबीज का इंक्जेक्शन दिलवाये. मौके पर पशुपालन विभाग के कई चिकित्सक व अन्य कर्मी मौजूद थे.

