Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ह्रदय रोगियों के लिए रिम्स में निशुल्क कैंप 13 और 14 मई को

Ranchi: पीडीएस कार्डधारी जो ह्रदय रोग से ग्रसित हैं, उनके लिए अच्छी खबर है. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग और प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय निशुल्क ह्रदय जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. निशुल्क ह्रदय चिकित्सा योजना के तहत कैंप 13 एवं 14 मई को रिम्स में लगेगा. ह्रदय रोग से ग्रसित बच्चे, व्यस्क एवं बुजुर्ग इस कैंप का लाभ ले सकते हैं. इस संबंध में निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ बीरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी सिविल सर्जन को पत्र जारी कर ह्रदय रोग से ग्रसित मरीजों की सूची विहित प्रपत्र में भेजने का निर्देश दिया है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-06-may-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।06 MAY।।छवि की बढ़ी ED कस्टडी।।वासेपुर में छिड़ी जंग।।अश्विनी चौबे के बेटे से ठगी।।आतंकवाद को बेहतर समझता हूं-राहुल।।किंग चार्ल्स,क्वीन कैमिला की ताजपोशी।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

नवंबर 2022 में हुआ था कैंप का आयोजन

सभी जिला मुख्यालय से चिकित्सा पदाधिकारी की देखरेख में मरीजों को स्क्रीनिंग के लिए रिम्स लाया जाएगा एवं वापस जिला मुख्यालय तक पहुंचाया जाएगा. मरीजों के लिए यात्रा के क्रम में अल्पाहार की भी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाएगी. खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित राज्यभर के कार्डधारी ह्रदय रोग के मरीज अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर स्क्रिनिंग के लिए अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. रिम्स में गहन स्क्रीनिंग के बाद गंभीर मरीजों का इलाज एवं सर्जरी प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से राजकोट और अहमदाबाद में संचालित श्री सत्य साईं ह्रदय अस्पताल में किया जाएगा. विदित हो कि निशुल्क हृदय चिकित्सा योजना का आयोजन वर्ष 2022 के नवंबर महीने में रिम्स में किया गया था. जिसमें राज्य के सभी जिलों से लगभग 1400 बच्चों एवं व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच के लिए रिम्स भेजा गया था. इसे भी पढ़ें- ट्रेन">https://lagatar.in/virendra-ram-and-alok-ranjan-used-to-carry-crores-of-rupees-in-cash-by-train-transactions-were-done-through-hawala-businessman-ravi/">ट्रेन

से करोड़ों रुपए कैश लेकर जाता था वीरेंद्र राम और अलोक रंजन, हवाला कारोबारी रवि के जरिए होता था लेनदेन

राजकोट और अहमदाबाद में हुआ था 400 लोगों का इलाज

रिम्स एवं प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एवं रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से लगभग 400 बच्चों एवं व्यक्तियों का इलाज शल्य क्रिया के माध्यम से राजकोट एवं अहमदाबाद में किया गया था. मरीजों के इलाज, आवासान, भोजन एवं आने-जाने की निशुल्क झारखंड सरकार की ओर से की गई थी. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (आईईसी) डॉ अनिल कुमार ने दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही