Search

 
 
 

श्री सर्वेश्वरी समूह में निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर, 64 रोगियों को दी गई दवा

 
Ranchi : 24 और 25 सितंबर 2022 को श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन क‍िया. शिविर में कुल 64 मरीजों की जांच कर दवा और परामर्श दी गई. समूह की स्थानीय शाखा औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम में आयोजिय मिर्गी रोग चिकित्सा का यह पांचवा चरण था, जिसमें वैद्य रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में रांची के आस-पास से आये रोगियों के अतिरिक्त मुंबई, आरा, पटना, बोकारो, जमशेदपुर आदि क्षेत्रों से मिर्गी रोगी एवं परिजन उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें :  Breaking">https://lagatar.in/breaking-news-sonu-sharma-the-main-accused-in-the-criminal-kalu-lama-murder-case-arrested/">Breaking

News : अपराधी कालू लामा हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू शर्मा चतरा से गिरफ्तार
मिर्गी रोगियों एवं उनके साथ आये परिजनों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन आदि की व्यवस्था समूह शाखा द्वारा की गई थी. रविवार प्रातः सूर्योदय के पूर्व दवा दी गयी तथा क्‍या-क्‍या परहेज करना है इसकी जानकारी दी गई. वहीं छोटे बच्चों को सूर्योदय के पश्च्यात दवा दी गयी. [caption id="attachment_430034" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/444-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चिकित्सा शिविर[/caption] उल्‍लेखनीय है कि अब तक पांच चरणों में आयोजित मिर्गी रोग चिकित्सा शिविरों में एक हज़ार से अधिक रोगियों की निःशुल्क जांच की गई है, जिसमें से अधिकांश रोगियों को लाभ प्राप्त हुआ है. श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्‍यों ने बताया क‍ि आयुर्वेदिक एवं फकीरी पद्धिति से आयोजित शिविर का आयोजन निकट भविष्य में पुनः किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही