Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेडिका हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर, 300 मरीजों ने उठाया लाभ

Ranchi : सेवा और समर्पण के 9 वर्ष नव उत्कर्ष के साथ सबका स्वास्थ सबका विश्वास इसी उद्देश्य के साथ रांची के बूटी मोड़ स्थित भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस हेल्थ कैंप में 300 से ज्यादा मरीजों को परामर्श देते हुए जरुरत के मुताबिक दवाएं भी निःशुल्क दी गई. मेडिका हॉस्पिटल कोलकाता से आये वरिष्ठ नेफ़्रॉलॉजिस्ट डॉ. दीपक पहाड़ी जो कि भारत में नेफ्रोलॉजी के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम है. इन्होंने बताया कि गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के मरीजों की सेवा मेडिका हॉस्पिटल का पहला उद्देश्य है. इनके अलावे यहां के विशेषज्ञ डॉक्टर जिसमें वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर गणेश झा, न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर दीपक चंद्र प्रकाश, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित एवं डॉक्टर दीपक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश अग्रवाल, जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अंजना गांधी, पल्मोनरी विशेषज्ञ डॉ. योगेश एवं अन्य डॉक्टरों ने हेल्थ समस्याओं का चिकित्सीय परामर्श निःशुल्क दिया. साथ ही मरीजों को जरुरत के अनुसार दवाएं भी दी गईं. इस शिविर का लाभ उठाने वाले मरीजों ने मेडिका हॉस्पिटल के प्रयासों की सराहना की और आभार व्यक्त किया. मौक़े पर मेडिका हॉस्पिटल के एवीपी अनिल शर्मा ने मरीजों को भरोसा दिलाया कि मरीजों के हित के लिए ऐसी निःशुल्क शिविर आगे भी लगती रहेगी. इसे भी पढ़ें : रेल">https://lagatar.in/railway-ministers-big-statement-cbi-will-investigate-balasore-train-accident/">रेल

मंत्री का बड़ा बयान, CBI करेगी बालासोर ट्रेन हादसे की जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही