Search

 
 
 

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए मुफ्त वाई-फाई सुविधा शुरू

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन दास ने बताया कि दूसरे चरण में जिला बार एसोसिएशन बिल्डिंग में एयर कंडिशन लगाए जाएंगे. इससे अधिवक्ताओं को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए मुफ्त वाई-फाई की सुविधा शुरू की गई है. जिला बार एसोसिएशन से जुड़े करीब 1500 अधिवक्ता इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. इससे अधिवक्ता अब केस के बारे में ऑनलाइन सर्च व डॉकुमेंट्स डाउनलोड कर सकेंगे. जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन दास की पहल पर यह सुविधा शुरू की गई है.

अध्यक्ष आरएन दास ने बताया कि दूसरे चरण में जिला बार एसोसिएशन बिल्डिंग में एयर कंडिशन लगाए जाएंगे. इससे अधिवक्ताओं को गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी. ज्ञात हो कि वर्तमान में जिला जज व अन्य न्यायाधीशों के कोर्ट में एयर कंडिशन की सुविधा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही