Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उरूग्वे पहुंचा भारतीय सांसदों का मैत्रीय समूह, द्विपक्षीय संवाद में कई मुद्दों पर चर्चा

Ranchi: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के नेतृत्व में भारतीय सांसदों का मैत्रीय समूह ब्राजील के बाद उरूग्वे पहुंचा. इस दल में रांची के सांसद संजय सेठ भी शामिल हैं. उरूग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया, शहर के मेयर मौरिसियो जूनिनो व प्रवासी भारतीयों ने मैत्रीय समूह का स्वागत किया. पहले दिन सदस्यों ने उरुग्वे के संसद भवन का भी भ्रमण किया. यहां संसद के अध्यक्ष सेबेस्टियन एंदुजर से लोकतांत्रिक विषयों पर विचार विमर्श हुआ. इसके बाद संसदीय दल ने उरूग्वे की उपराष्ट्रपति बीट्रिज आर्गिमोन से मुलाकात कर उन्हें इंडिया गेट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया. इस मुलाकात में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के नागरिकों व समाज से संबंधित जानकारियों का आदान-प्रदान किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/urugwe2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें -मानवता">https://lagatar.in/shameful-newborn-girl-found-in-a-closed-bag-near-the-garbage-in-hazaribagh/">मानवता

शर्मसार : हजारीबाग में कूड़े के पास बंद बैग में मिली नवजात, लॉज के लड़कों ने बचायी जान 

कार्यक्रम ने टीम को कई अनुभव दिए

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/urugwe1.jpg"

alt="उरूग्वे पहुंचा भारतीय सांसदों का मैत्रीय समूह, द्विपक्षीय संवाद में कई मुद्दों पर चर्चा" width="600" height="400" /> सांसद संजय सेठ ने बताया कि दोनों देशों के राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक सहित कई महत्वपूर्ण विषय पर विमर्श हुआ. भारत में मोदी सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं और नीतियों का गहरा सकारात्मक प्रभाव यहां के मंत्री परिषद समूह पर भी देखने को मिला. द्विपक्षीय संवाद के इस कार्यक्रम ने टीम को कई अनुभव दिए. सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति उनके आचार व्यवहार का असर इस भ्रमण में देखने को मिला. दुनिया में भारत का मान बढ़ रहा है. इसका प्रत्यक्ष अनुभव हमें ब्राजील के बाद उरूग्वे की यात्रा में हुआ. इसे भी पढ़ें -मणिपुर">https://lagatar.in/tmc-demands-parliamentary-standing-committee-meeting-to-discuss-manipur-violence/">मणिपुर

हिंसा पर चर्चा के लिए TMC ने संसद की स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही