Search

 
 
 

फेसबुक पर दोस्ती, कई बार दुष्कर्म, गर्भपात व ब्लैकमेल के आरोप, झारखंड की युवती ने बिहार के युवक पर किया FIR

झारखंड की एक युवती ने बिहार के नवादा निवासी युवक पर फेसबुक के जरिए दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाने, नशीली दवा खिलाकर कई बार दुष्कर्म करने, दो बार गर्भपात कराने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत के बाद मगध रेंज के आईजी के निर्देश पर गया के कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 
अपराध की खबरें

Ranchi :  झारखंड की एक युवती ने बिहार के नवादा निवासी युवक पर फेसबुक के जरिए दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाने, नशीली दवा खिलाकर कई बार दुष्कर्म करने, दो बार गर्भपात कराने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत के बाद मगध रेंज के आईजी के निर्देश पर गया के कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

पीड़िता झारखंड के रामगढ़ जिले के घाटो थाना क्षेत्र की रहने वाली है. शिकायत के अनुसार, वर्ष 2024 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान नवादा के जेल रोड निवासी मुकेश कुमार से हुई. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका विश्वास जीत लिया.

 

एफआईआर में युवती ने आरोप लगाया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान गया, पूर्णिया, जहानाबाद और मुजफ्फरपुर के होटलों में आरोपी ने नशीली दवा खिलाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा.

 

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने दो बार उसका गर्भपात कराया और अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग कर रहा है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित होटल के रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है.

 

प्रारंभिक जांच में होटल रजिस्टर में आरोपी के नाम से कमरा बुक होने की जानकारी मिली है. फिलहाल गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही