Search

 
 
 

कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने से लेकर ITR-क्रेडिट कार्ड तक, बदल गए कई नियम

अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के कामों से जुड़े कई नियम बदल गए हैं. आज से एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतों के अलावा इनकम टैक्स रिटर्न (ITR), क्रेडिट कार्ड, रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग और CKYC से जुड़े नए नियम लागू हो गए हैं. ऐसे में इन बदलावों की जानकारी होना जरूरी है, ताकि किसी तरह की परेशानी या अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके.
 

Lagatar Desk :  अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के कामों से जुड़े कई नियम बदल गए हैं. एक अगस्त से एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतों के अलावा इनकम टैक्स रिटर्न (ITR), क्रेडिट कार्ड, रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग और CKYC से जुड़े नए नियम लागू हो गए हैं. ऐसे में इन बदलावों की जानकारी होना जरूरी है, ताकि किसी तरह की परेशानी या अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके.

 

कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है. दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती के बाद यह  2,728 रुपये में मिलेगा. हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

 

ITR देर से भरने पर देना होगा जुर्माना

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बिना ऑडिट वाले आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी. यानी आज से रिटर्न भरने वाले टैक्सपेयर्य को लेट फीस देनी होगी. जुर्माने की राशि करदाता की आय के अनुसार तय होगी. इसलिए जिन लोगों ने अब तक ITR दाखिल नहीं किया है, उन्हें जल्द प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.

 

क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव

1 अगस्त से कई बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. रिवॉर्ड पॉइंट, लेट पेमेंट चार्ज, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्कों में संशोधन किया गया है. ऐसे में कार्डधारकों को अपने बैंक की नई शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए, ताकि बाद में अतिरिक्त शुल्क न देना पड़े.

 

तत्काल टिकट के लिए टोकन सिस्टम

रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के रिजर्वेशन काउंटरों पर टोकन सिस्टम शुरू किया है. अब यात्रियों को पहले टोकन मिलेगा और उसी क्रम में टिकट जारी किए जाएंगे. इससे लंबी कतारों और अव्यवस्था से राहत मिलने की उम्मीद है.

 

CKYC 2.0 हुआ लागू

बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं को अधिक सुरक्षित और आसान बनाने के लिए CKYC 2.0 को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है. नए सिस्टम के तहत ग्राहकों को बार-बार KYC दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे बैंक और बीमा कंपनियों में पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और पारदर्शी होगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही