Search

 
 
 

Ranchi :  भारत गैस गोदाम चोरीकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, चार बैटरी भी बरामद

जानकारी के अनुसार, बीते 27 जुलाई को अज्ञात चोरों ने भारत गैस गोदाम में चोरी की थी. चोर गोदाम में अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे. इसके अलावा गोदाम के बाहर खड़े गैस डिलीवरी के चार वाहनों की बैटरियां भी चोरी कर ली थी.
 

Ranchi :  सदर थाना क्षेत्र के डूमरदगा स्थित भारत गैस गोदाम में हुई चोरी का खुलासा हो गया है. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी की गई चार गैस डिलीवरी वाहनों की बैटरियां समेत अन्य सामान भी बरामद कर ली है.

 

जानकारी के अनुसार, बीते 27 जुलाई को अज्ञात चोरों ने भारत गैस गोदाम में चोरी की थी. चोर गोदाम में अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे. इसके अलावा गोदाम के बाहर खड़े गैस डिलीवरी के चार वाहनों की बैटरियां भी चोरी कर ली थी.

 


इसके बाद रांची एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के निर्देशन और सदर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार सोनी, अभिषेक नायक और विजय नायक के रूप में हुई है. तीनों खेलगांव थाना क्षेत्र के डूमरदगा स्थित महावीर नगर के रहने वाले हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी की गई चार बैटरियां भी बरामद की है. बरामद सामानों को जब्त कर लिया गया है. 

 

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया गया है. इस कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में सदर थाना की पुलिस टीम और सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही