Search

 
 
 

JTET 2026 : मोबाइल नंबर या ई-मेल बदला तो कराना होगा वैलिडेशन, तभी अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

JAC ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी JTET-2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिनकी दर्ज की गई जानकारी JTET-2024 के रिकॉर्ड से 100 प्रतिशत मेल खाएगी. सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थी 20 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. परिषद ने इसे आवेदन का अंतिम अवसर बताया है और कहा है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा.
 
  • 1 अगस्त से 8 अगस्त तक ऑनलाइन होगी वैलिडेशन प्रक्रिया
  • JTET-2024 के रिकॉर्ड से डिटेस मेल खाएगी, तभी भर सकेंगे फॉर्म
  • 20 अगस्त से 31 अगस्त भर सकेंगे जेटेट का फॉर्म

Ranchi :  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. परिषद ने कहा है कि JTET-2024 के ऐसे पंजीकृत अभ्यर्थी, जिनका पंजीकरण के समय दर्ज मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी अब उपलब्ध नहीं है या निष्क्रिय हो चुकी है, उन्हें आवेदन से पहले Candidate Validation Process पूरा करना अनिवार्य होगा.

 

यह सत्यापन प्रक्रिया 1 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन संचालित की जाएगी. इस दौरान अभ्यर्थियों को पोर्टल पर नया मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी OTP के माध्यम से सत्यापित करनी होगी. इसके बाद उन्हें अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसका मिलान JTET-2024 के पंजीकरण के समय उपलब्ध कराए गए विवरण से किया जाएगा.

 

JAC ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी JTET-2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिनकी दर्ज की गई जानकारी JTET-2024 के रिकॉर्ड से 100 प्रतिशत मेल खाएगी. सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र अभ्यर्थी 20 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. परिषद ने इसे आवेदन का अंतिम अवसर बताया है और कहा है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा.

 

परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि सत्यापन के दौरान पूर्व में दर्ज विवरण और नई जानकारी में किसी प्रकार की असंगति या गलत जानकारी पाई जाती है, तो संबंधित अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. यह सुविधा केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध होगी, जिनका पंजीकरण के समय दर्ज मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी अब उपलब्ध नहीं है. अन्य अभ्यर्थियों को इस सत्यापन प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी.

 

इसके अलावा JAC ने बताया कि JTET-2026 के ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता और विषय जैसी जानकारियों में बिना किसी शुल्क के संशोधन करने का अवसर दिया जाएगा. इससे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही