Search

 
 
 

शाहरुख-सलमान से लेकर सैफ तक, बप्पा की भक्ति में डूबे सेलेब्स

Lagatar Desk : शिल्पा शेट्टी, सोनू सूद समेत कई बॉलीवुड सितारे हर साल अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं. वहीं, मुस्लिम समुदाय से आने वाले कई फिल्म और टीवी कलाकार भी गणेश चतुर्थी के जश्न में शामिल होते हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : देशभर में आज गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाया जा रहा है. आम लोगों के साथ साथ बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे भी बप्पा के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं. दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में फिल्मी सितारे पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते हैं. 

 

शिल्पा शेट्टी, सोनू सूद समेत कई बॉलीवुड सितारे हर साल अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं. वहीं, मुस्लिम समुदाय से आने वाले कई फिल्म और टीवी कलाकार भी गणेश चतुर्थी के जश्न में शामिल होते हैं. 

 

फाइल फोटो 

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हर धर्म के त्योहारों को सम्मान और उत्साह के साथ मनाने के लिए जाने जाते हैं. गणपति उत्सव में भी उनकी खास आस्था देखने को मिलती है. 

 

 फाइल फोटो 

सलमान खान

सलमान खान का परिवार भी हर त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाता है. गणेश चतुर्थी के मौके पर सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा हर साल अपने घर बप्पा का स्वागत करती हैं. इस मौके पर पूरा खान परिवार एक साथ नजर आता है. सलमान भी गणपति उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और विसर्जन के दौरान डांस करते हुए बप्पा को विदाई देते दिखाई देते हैं.

 

Ganesh Chaturthi 2026: salman khan to saif ali khan srk these Muslim Stars Celebrate Festival

फाइल फोटो

सैफ अली खान

सैफ अली खान भी गणपति उत्सव में शामिल होते हैं. करीना कपूर से शादी के बाद वे कई बार कपूर परिवार के गणपति उत्सव का हिस्सा बने हैं. सैफ और करीना अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट करते नजर आते हैं.

Ganesh Chaturthi 2026: kareena kapoor to akshay kumar allu arjun Madhuri celebs extends wishes On Ganeshotsav

फाइल फोटो 

हिना खान

टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान भी गणेश चतुर्थी को पूरे उत्साह के साथ मनाती हैं. वह होली और दिवाली की तरह गणपति उत्सव में भी शामिल होती हैं. हिना कई बार गणपति पूजा और उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं. बीते साल भी वह एकता कपूर के घर आयोजित गणपति समारोह में शामिल हुई थीं.

 

फाइल फोटो 

सारा अली खान

सारा अली खान को भगवान शिव में गहरी आस्था रखने वाली अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता है. वह अक्सर मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना करती नजर आती हैं. गणेश चतुर्थी के मौके पर भी सारा बप्पा की भक्ति में डूबी नजर आती हैं और उत्सव में हिस्सा लेती हैं.

 

Ganesh Chaturthi 2026: salman khan to saif ali khan srk these Muslim Stars Celebrate Festival

फाइल फोटो 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही