Search

 
 
 

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण मामले में कोलकाता से 5 आरोपी अरेस्ट

Chatra News: जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार अपने सहपाठियों अमरदीप दुबे, अनमोल और रविशंकर के साथ यूनिवर्सिटी के गेट के पास खड़े थे. इसी दौरान जूनियर छात्र लक्की राज से अमरदीप की किसी बात को लेकर बहस हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद लक्की राज ने फोन कर कुछ बाहरी युवकों को बुला लिया.
 
सिंबोलिक फोटो

Chatra News: लोजपा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण मामले में पुलिस ने 5 आरपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी 5 लोग जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के अपहरण मामले में शामिल थे. पुलिस ने भाजपा के रौनक सिंह राजपूत, प्रकाश गुप्ता,आयुष कुमार, प्रीतम और ज्ञानदीप  को कोलकाता से गिरफ्तार किया है.


7 सितंबर को एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने से सौरभ के साथ मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक के बेटे को बरामद किया था.

इसे भी पढ़ें - 


ये था मामला

जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार अपने सहपाठियों अमरदीप दुबे, अनमोल और रविशंकर के साथ यूनिवर्सिटी के गेट के पास खड़े थे. इसी दौरान जूनियर छात्र लक्की राज से अमरदीप की किसी बात को लेकर बहस हो गई.


आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद लक्की राज ने फोन कर कुछ बाहरी युवकों को बुला लिया. इसके बाद दो काले रंग की स्कॉर्पियो से करीब 10-12 युवक मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. सौरभ की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उनके दोस्त अनमोल को धक्का देकर गिरा दिया और सौरभ को जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर वहां से ले गए.

 

आरोप है कि चलती गाड़ी में उनका गला दबाया गया. साथ ही मोबाइल फोन और करीब 20 ग्राम सोने की चेन छीन ली गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्य व CCTV फुटेज के आधार पर सौरभ को दो घंटे में सकुशल बरामद कर लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही