Search

 
 
 

फंड पड़ा रह गया, 205 करोड़ खर्च नहीं कर सका रिम्स

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स को विकास कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 300 करोड़ रुपये का बजट मिला था. लेकिन प्रबंधन समय पर इसका उपयोग नहीं कर सका और 205 करोड़ रुपये सरकार को वापस करने पड़े.
 

Ranchi :  झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स को विकास कार्यों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 300 करोड़ रुपये का बजट मिला था. लेकिन प्रबंधन समय पर इसका उपयोग नहीं कर सका और 205 करोड़ रुपये सरकार को वापस करने पड़े.

 

जानकारी के अनुसार, रिम्स केवल 85 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाया. इस राशि से अस्पताल भवन की मरम्मत की गई. साथ ही एमआरआई, सिटी स्कैन व रेडियोथरेपी जैसी मशीनें खरीदी गई. हालांकि बजट का मुख्य उद्देश्य नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स बनाना और 500 बेड का सुपर स्पेशलिटी विंग तैयार करना था, जो अधूरा रह गया.

 

बताया जा रहा है कि सुपर स्पेशलिटी विंग के निर्माण को लेकर मंजूरी रिम्स परिषद की बैठक में काफी देरी से मिली. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी जरूरी फाइलें भी देर से पहुंचीं, जिसके कारण वित्तीय वर्ष खत्म हो गया और पैसा खर्च नहीं हो सका. अब इस योजना को लेकर नए वित्तीय वर्ष में फिर से टेंडर जारी किए जाएंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही