Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदन में पक्ष-विपक्ष के सवालों से बौखलाये मंत्री बन्ना, कहा-प्रदीप बाबू आप उतने भी विद्वान नहीं, हम सीपी सिंह से ट्यूशन पढ़ने जायेंगे

Ranchi :  भाजपा विधायक सीपी सिंह के सवालों से सदन में मंत्री बन्ना गुप्ता घिर गये. उधर सत्ता पक्ष के विधायक प्रदीप यादव ने भी उन्हें घेरते हुए कहा कि मंत्री को विधायकों के सवाल का जवाब देखकर फाइल में हस्ताक्षर करना चाहिए. इसपर बन्ना गुप्ता बौखला गये. उन्होंने कहा कि प्रदीप बाबू आप बाल का खाल मत निकालिए. आप भले ही मंत्री रहे हैं, लेकिन उतने भी विद्वान नहीं हैं. प्रदीप यादव ने फिर से हस्तच्छेप किया तो उन्होंने कहा कि ठीक है  हम सीपी सिंह से ट्यूशन पढ़ने जायेंगे. (पढ़ें, जज">https://lagatar.in/judge-uttam-anand-murder-case-hc-asks-cbi-where-has-the-investigation-reached/">जज

उत्तम आनंद हत्याकांड : HC ने CBI से पूछा, जांच किस स्टेज तक पहुंची…)

सीपी सिंह ने सदन में जमशेदपुर की तत्कालीन चिकित्सा प्रभारी रेणुका चौधरी का मामला उठाया

सीपी सिंह ने सदन में मामला लाया था कि जमशेदपुर की तत्कालीन चिकित्सा प्रभारी रेणुका चौधरी ने 5 साल तक बिना ड्यूटी पर गये फर्जी हाजिरी बना कर वेतन लिया है. मंत्री ने इसे स्वीकार किया. इसपर सीपी सिंह ने कहा कि आखिर इतने दिन तक स्वास्थ्य विभाग के लोग कर क्या रहे थे. क्या अब सरकार रेणुका पर कार्रवाई करना चाहती है. इसे भी पढ़ें : विधानसभा">https://lagatar.in/barhi-mla-umashankar-akela-paid-tribute-to-bhagat-singh-at-the-main-gate-of-the-assembly/">विधानसभा

के मुख्य द्वार पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

सदन में आने से पहले मंत्री को अधिकारियों के दिये गये जवाब को पढ़कर आना चाहिए-प्रदीप यादव

बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह रघुवर सरकार के समय का मामला है. पिछली सरकार के अफसरों ने इसमें गलत जवाब दिया था. जांच भी गलत हुई थी. वर्तमान में भी अफसरों ने जो जवाब दिया है वो गलत है. जवाब देने वाले अधिकारियों पर वे कार्रवाई करेंग. क्योंकि मामला हाईकोर्ट में है और अधिकारी इसपर गलत जवाब देकर सदन को गुमराह कर रहे हैं. इसपर प्रदीप यादव ने कहा की मंत्री को सदन में आने से पहले अधिकारियों के दिये गये जवाब को पढ़कर आना चाहिए था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही