Search

 
 
 

बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का धमाल, तीन दिनों में कलेक्शन 130 करोड़ के पार

 
LagatarDesk : 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है. गदर 2 ने पहले तीन दिन में 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इससे पहले शुक्रवार को पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली थी. वहीं शनिवार को कलेक्शन 50 करोड़ के पार पहुंच गया था. ट्रेड एनालिस्टों का अनुमान है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर गदर 2 की कमाई में बंपर उछाल आयेगा. (पढ़ें, झामुमो-कांग्रेस">https://lagatar.in/the-war-of-words-between-jmm-congress-and-bjp/">झामुमो-कांग्रेस

और भाजपा के बीच मची रही जुबानी जंग)

तीन दिनों में OMG 2 का 43 करोड़ का कलेक्शन 

वहीं अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. शुक्रवार को फिल्म सिर्फ 9.5 करोड़ की ही कमाई कर पायी थी. जबकि शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 15.30 करोड़ और रविवार को 18 करोड़ का का कलेक्शन किया. रजनीकांत की फिल्म जेलर ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है. भारत में जेलर ने तीन दिनों में 108.4 करोड़ की कमाई की थी. वहीं चौथे दिन कलेक्शन 38 करोड़ रहा,. इस तरह भारत में जेलर की कुल कमाई 146.40 करोड़ पहुंच गयी है. इसे भी पढ़ें : शिमला">https://lagatar.in/shiv-temple-building-collapsed-due-to-landslide/">शिमला

में बड़ा हादसा, भूस्खलन के कारण शिवमंदिर की इमारत ढही, कई श्रद्धालु मलबे में दबे

आदिपुरुष’ को पछाड़कर 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी गदर 2

‘पठान’ के बाद सनी की फिल्म गदर 2 ने साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग की है. शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ रुपये कमाये थे.वहीं प्रभास की ‘आदिपुरुष’ 36 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे स्थान पर थी. लेकिन सनी की फिल्म ने 40 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन के साथ ‘आदिपुरुष’ को भी पछाड़ दिया. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-pays-tribute-to-those-who-lost-their-lives-during-indias-partition-tragedy/">पीएम

मोदी ने भारत विभाजन त्रासदी के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी

बॉलीवुड सीक्वल फिल्मों में भी गदर 2 ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की

बॉलीवुड की सीक्वल फिल्मों की बात करें तो गदर 2 सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म है. इससे पहले आमिर खान की ‘धूम 3’ (2013) ने पहले दिन 36.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसी के साथ ‘धूम 3’ किसी सीक्वल की सबसे बड़ी ओपनिंग कलेकक्शन करने वाली फिल्म बन गयी थी. 10 साल बाद ‘गदर 2’ ने धूम 3 को भी पछाड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सभी इंडियन फिल्मों की बात करें तो 57 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन के साथ ‘KGF 2’ सबसे बड़ी ओपनिंग वाला सीक्वल थी. इसके बाद ‘बाहुबली 2’ आती है, जिसने पहले दिन 41 करोड़ कमाये थे. इसके बाद ‘गदर 2’ तीसरे नंबर पर आती है. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-antisocial-elements-tried-to-disturb-communal-harmony-anger-among-people/">गुमला

: असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की, लोगों में आक्रोश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही