Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : गांव के ही युवक ने आदिम जनजाति लड़की से किया दुष्कर्म

Advertisement
Advertisement
Garhwa : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के खरडीहा पंचायत के सींजो गांव में एक आदिम जनजाति लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस संबंध में रंका थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 29 जून को गांव के ही विनोद यादव जबरन उसे खींचकर जंगल ले गया. वहां मारपीट और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान वह बेहोश हो गई, उसे वहीं छोड़कर विनोद भाग गया. जब उसे होश आया तो किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. पीड़िता का आवेदन मिलने के बाद रंका पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल में जुट गई है. इस संबंध में रंका थाना में कांड संख्या 100/2023 दर्ज किया गया है. रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गढ़वा के लिए भेज दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-cousin-stabbed-2-brothers-in-property-dispute-one-dead-one-injured/">हजारीबाग:

संपत्ति विवाद में 2 सगे भाइयों को चचेरे भाई ने मारा चाकू, एक की मौत, एक घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही