Search

 
 
 

गडकरी ने कहा, कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की भ्रामक खबरें फैला रहे हैं

नितिन गडकरी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किय,  कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं. ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है.  दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी.
 

New Delhi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं.

 

 

 

श्री गडकरी ने  ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.  दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि सनसनी पैदा करने के लिए सत्य की पुष्टि किये बिना भ्रामक खबरें फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता की निशानी नहीं है. गडकरी ने इसकी निंदा की है  

 


नितिन गडकरी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किय,  कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं. ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है.  दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी.   


 
दरअसल आज गुरुवार को दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाये जाने की खबरें वायरल होते ही नितिन गडकरी अलर्ट हो गये. उन्होंने तुरंत खबरों का खंडन किया. 

 

 इन खबरों को लेकर NHAI ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया.  लिखा कि मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें चल रही हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों पर यूजर फीस लगाने की योजना बना रही है.  एनएचएआई यह स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.  दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है. 

 
दरअसल वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा था कि NHAI 15 जुलाई, 2025 से सभी नेशनल हाईवे पर दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने की योजना बना रहा है.  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही