Search

 
 
 

गालूडीह : सातगुरूम नदी में मिला अज्ञात युवक का शव

 
Galudih (Prakash Das) : गालूडीह थाना क्षेत्र के बाघुड़िया पंचायत अंतर्गत भूरूडांगा गांव के पास सातगुरूम नदी में सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. नदी में शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई. बताया जा रहा है कि भूरूडांगा गांव के कुछ लोग सुबह में नदी के किनारे गए थे. इस दौरान ग्रामीणों ने नदी में दलदली गांव जाने वाली पुल के नीचे मछली पकड़ने के लिए लगाई गई जाली में युवक का शव फंसा हुआ देखा. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-communication-service-stalled-consumer-upset-urgent-work-affected/">किरीबुरू

: संचार सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान, जरूरी कार्य प्रभावित  

खबर मिलते ही बाघुड़िया पंचायत की मुखिया पहुंची सातगुरूम 

वहीं, सूचना पर गालूडीह थाना प्रभारी रोशन खाका पुलिस बल के साथ भूरूडांगा सातगुरूम नदी पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी. थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव एक-दो दिन पुराना लग रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है. इधर, खबर मिलते ही बाघुड़िया पंचायत की मुखिया पविता सिंह मौके पर सातगुरूम पहुंची. इसे भी पढ़े : जी">https://lagatar.in/yes-cricket-means-ms-dhoni/">जी

हां! क्रिकेट का मतलब तो एमएस धौनी ही है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही