Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहाड़ों के बीच से काशीडांगा मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु

Galudih (Prakash Das) : घाटशिला रेलवे स्टेशन से लगभग 25 किमी दूर झाटीझरना पंचायत के फूलझोर गांव में स्थित काशीडांगा मंदिर में सावन के दूसरे सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को जलार्पण किया. इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है. यह मंदिर पहाड़ों के बीच स्थित है. इस मंदिर के निर्माण एवं इसके शिवलिंग की स्थापना के बारे में ग्रामीण बताते हैं कि यह वर्षों पुराना है. वर्तमान में यहां काफी दूर दराज से लोग पूजा अर्चना करने आते हैं. इसे भी पढ़े : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-after-hitting-the-divider-the-pickup-van-overturned-traffic-was-disrupted-for-hours/">बोकारो

: डिवाइडर से टकराकर पिकअप वैन पलटी, घंटों आवागमन रही बाधित

प्रकृति की मनोरम वादियों का लुत्फ उठाने के लिए भी बंगाल व ओडिशा से आते हैं भक्त 

इस बार भी काफी श्रद्धालु भोलेबाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं. विदित हो कि यहां पहुंचना इतना आसान भी नहीं है. पहाड़ों के बीच से होते हुए यहां तक भक्त पहुंचते हैं. यहां तक की प्रकृति की मनोरम वादियों का लुत्फ उठाने के लिए भी बंगाल व ओडिशा से भक्त पहुंचते हैं. इस मंदिर की खास बात यह है कि भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना ब्राह्मण के हाथों नहीं होती है, बल्कि वहीं के संथाल परिवार के सदस्य बाबा भोले की पूजा अर्चना करते हैं. सावन में राज्य के ही नहीं बल्कि बंगाल व ओडिशा से काफी संख्या में शिव भक्त काशीडांगा मंदिर पहुंचते हैं. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-16-couples-performed-collective-rudrabhishek-of-jyotirlinga-in-thakurbari-temple/">चाकुलिया

: ठाकुरबाड़ी मंदिर में 16 जोड़ों ने किया ज्योतिर्लिंग का सामूहिक रुद्राभिषेक
 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही