Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : सोना-सोबरन योजना के तहत कार्डधारियों के बीच वस्त्रों का हुआ वितरण

Advertisement
Advertisement
Galudih(Prakash Das) : सोना-सोबरन योजना के तहत कार्डधारियों के बीच धोती-साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया. बड़ाखुर्शी पंचायत के जन वितरण प्रणाली के दुकान में मां बिपतरिणी महिला समूह, पैरागुड़ी में मुखिया हरि पदो सिंह, उप मुखिया लालमोहन रजक, पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो प्रखंड सचिव रतन महतो ने संयुक्त रूप से कार्डधारियों के बीच वस्त्रों का वितरण किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-incident-of-stone-pelting-on-manoharpur-chhotanagara-main-road-created-fear-among-the-commuters/">किरीबुरू

: मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर पत्थरबाजी की घटना से यात्रियों में भय उत्पन्न

मात्र 10 रुपये में धोती, साड़ी व लुंगी दिया जा रहा 

मौके पर अतिथियों ने कहा कि झारखंड सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के साथ अनुदानित दर पर सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत वस्त्र उपलब्ध करा रही है. इसका लाभ बीपीएल कार्डधारियों को मिल रहा है. मात्र 10-10 रुपये में धोती, साड़ी व लुंगी प्रदान किया जा रहा है. वहीं पंचायत क्षेत्र के सभी लाभुकों को सोना-सोबरन योजना का लाभ प्रदान किया गया. मौके पर मुखिया हरि पदो सिंह, उप मुखिया लालमोहन रजक, पंचायत समिति सदस्य सह झामुमो प्रखंड सचिव रतन महतो के ताथ  ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही