Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : गुड़ाझोर स्वास्थ्य केंद्र ताला बंद, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Advertisement
Advertisement
Galudih(Prakash Das) : बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर उप स्वास्थ्य केन्द्र सह आयुष्मान भारत वेलनेस सेंटर में शुक्रवार सुबह से ताला लटकता रहा. स्वास्थ्य केन्द्र खोलने का घंटों मरीज इंतजार करते रहे. नहीं खुलने पर स्थानीय मरीज बगैर इलाज के लौट गए. स्वास्थ्य केंद्र बंद क्यों है, इस मामले पर मुख्य द्वार पर कोई सूचना नहीं दी गई. स्वास्थ्य केंद्र में ताला होने की जानकारी पर मुखिया पबिता सिंह, मुखिया पति सुनील सिंह केंद्र पहुचे, ग्रामीण मरीजो से मामले की जानकारी लिया. मुखिया पबिता सिंह से स्वास्थ्य केंद्र बंद होने की जानकारी घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू से सम्पर्क किया, तो प्रभारी ने छुट्टी में होने की बात बताया. इस संबंध मुखिया पबिता सिंह ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा वैसे ही लाचार है. बगैर सूचना में स्वास्थ्य केंद बंद होना स्वास्थ विभाग पर सवालिया निशान खड़ा करता है. अगर स्वास्थ्य अधिकारी व्यस्तता के कारण नहीं आये तो वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए. केन्द्र में पदस्थापित स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी. मामले की शिकायत उपायुक्त से की जाएगी. इसे भी पढ़ें : शहर">https://lagatar.in/the-enforcement-team-of-ranchi-municipal-corporation-is-troubling-the-public-in-the-city-mayor-asha-lakra/">शहर

में रांची नगर निगम की इफोर्समेंट टीम जनता को परेशान कर रही : मेयर आशा लकड़ा 
दवा लेने पहुंचे मरीजों में रबीन माहली तेज बुखार, सर्दी खांसी, सुजाता बनर्जी- रक्तचाप व गायनिक समस्या, भूषण चंद्र टुडू -दस्त की समस्या, मंगल माहली- पेट दर्द, सूरज भकत, हेमंत भकत, शक्ति पद भकत, अनिशा हांसदा, रघुनाथ हांसदा , गौतम मंडल इलाज कराए बगैर ही लौट गए. केंद्र अक्सर बंद रहने के कारण प्राथमिक उपचार में काफी परेशान होती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही