Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह: उल्दा में पहाड़ पूजा तीन जुलाई को, सभी तैयारियां पूरी

Advertisement
Advertisement
Galudih (Prakash Das): गालूडीह के उल्दा में तीन जुलाई रविवार को ग्रामीण पहाड़ पूजा करेंगे. पुजारी वीरेंद्र सिंह द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी. पूजा को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. ग्रामीणों के मुताबिक उक्त पहाड़ पूजा विगत दो सौ वर्षों से होते आ रही है. मान्यता है कि यहां पहाड़ पूजा में जो मन्नत मांगी जाती हैं, वे अवश्य पूरी होती हैं. मन्नतें पूरी होने के बाद श्रद्धालु पहाड़ पूजा के मौके पर बकरे और मुर्गा की बलि देकर देवी-देवताओं को प्रसन्न करते हैं. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-paddy-was-not-planted-due-to-lack-of-rain-farmers-worried/">चाकुलिया

: वर्षा के अभाव में नहीं हुई धान की रोपनी, किसान चिंतित

सैकड़ों की संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु

यहां की पूजा में उल्दा पंचायत के अलावा जोड़सा, महुलिया, बड़ाखुर्शी आदि पंचायत क्षेत्र के गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. दिनभर मेला लगता है और शाम के बाद देर रात तक छऊ नृत्य, बुगी- बुगी डांस जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं. बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पूजा कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है. ग्राम प्रधान छोटू सिंह, हरीश सिंह, जगदीश सिंह, जयशंकर सिंह, लाल्टू गोराई, लाल मोहन सिंह, मनोज गोराआ, दीपक गोराई, फणी भूषण सिंह आदि पूजा की तैयारी में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें: सुरेंद्र">https://lagatar.in/surendra-rai-murder-case-sandeep-thapa-and-sujit-sinha-sentenced-to-life-imprisonment/">सुरेंद्र

राय हत्याकांड : संदीप थापा और सुजीत सिन्हा को उम्रकैद की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही