Search

 
 
 

गालूडीह : कराटे चैंपियनशिप में घाटशिला अनुमंडल की तीन युवतियों ने जीता कांस्य पदक

 
Galudih (Prakash Das) : छत्तीसगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय कराटे चैंपियनशिप में घाटशिला अनुमंडल की तीन युवतियों ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है. कांस्य पदक विजेताओं में गालूडीह क्षेत्र की कराटेकार रीता मुंडा, धालभूमगढ़ केजीबीवी की मोनिका नाथ व चाकुलिया की नफीसा परबीन का नाम शामिल है. यह चैंपियनशिप 15 व 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन व कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित किया गया था. [caption id="attachment_365355" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/nafisa.jpg"

alt="" width="600" height="423" /> कांस्य पदक विजेता नफीसा परबीन.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-gave-approval-for-road-construction-in-kochda-and-jamdih-of-haat-gamharia-block/">चाईबासा

: हाट गम्हरिया प्रखंड के कोचडा व जामडीह में सड़क निर्माण के लिए सांसद ने दी मंजूरी

पूरे भारत से इस प्रतियोगिता में 2,200 कराटेकारों ने लिया था भाग

पूरे भारत से इस प्रतियोगिता में 2,200 कराटेकारों ने भाग लिया था. इसमें झारखंड राज्य से 75 कराटेकारों ने अलग-अलग संस्था द्वारा भाग लिया था. वहीं, घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र से छह कराटेकारों ने गोजु रियो कराटे एसोशिएशन से भाग लिया था. प्रतियोगिता में बालिका ग्रुप से रीता मुंडा, मोनिका नाथ व नफीसा परबीन ने कांस्य पदक प्राप्त कर घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के साथ राज्य का भी नाम रोशन किया है. झारखंड टीम का नेतृत्व स्टेट कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव क्यूसीएल राव ने किया. इसे भी पढ़ें :  हरिद्वार">https://lagatar.in/18-kavadias-washed-away-in-the-strong-current-of-river-ganga-in-haridwar-armys-swim-team-rescued/">हरिद्वार

में गंगा नदी के तेज बहाव में बहे 18 कावड़िए, आर्मी के तैराक दल व एसडीआरएफ ने बचाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही