Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गालूडीह : सड़क निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने पर ग्रामीणों का विरोध

Advertisement
Advertisement
Galudih(Prakash Das) : बड़ाखुर्शी पंचायत भवन से जोड़िसा पंचायत के छोलागोड़ा गांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से किये जा रहे सड़क निर्माण में घटिया गिट्टी-सीमेंट इस्तेमाल करने का ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामप्रधान जन्मेंजय सिंह के नेतृत्व में विरोध के बाद कुछ समय के लिए कार्य को बंद करा दिया गया. इस्तेमाल किये जा रहे घटिया गिट्टी को स्थल से हटाने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया. इस संबंध में ग्रामप्रधान जन्मेंजय सिंह ने कहा कि मनोज अग्रवाल कंस्ट्रक्शन से छोलगोड़ा से कई गांव होते हुए करीब तीन किलोमीटर सड़क निर्माण किया जा रहा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-transformer-malfunctions-in-marangponga-village-villagers-forced-to-live-in-darkness/">किरीबुरु

: मारंगपोंगा गांव में ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

फोन रिसीव नहीं किया सहायक अभियंता ने 

ग्रामप्रधान  ने कहा कि जिसकी लागत करीब दो करोड़ से भी ज्यादा है. ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में घटिया गिट्टी लाने के लिए मना किया गया था. बावजूद घटिया गिट्टी लाया गया. लाफार्ज सीमेंट के बदले सस्ता सीमेंट इस्तेमाल किया जा रहा, विभागीय अभियंता के बगैर उपस्थिति में कार्य किया जा रहा. पीसीसी का ढलाई का मोटाई आठ इंच किया जा रहा. इस संबंध में ठेकेदार  के लोग कुछ भी नहीं बता रहे है. वहीं ठेकेदार मनोज अग्रवाल ने बताया कि कमजोर गिट्टी को हटा दिया गया है. गलती से वाहन वाले ने दे दिया था, सीमेंट लाफार्ज के बराबर का है, विभाग के आदेश के बाद ही पीएससी सीमेंट दिया जा रहा. ढलाई का मोटाई भी आठ इंच ही है. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से संपर्क करने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही