Search

 
 
 

गालूडीह : पुतरु में युवकों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम का किया आयोजन

 
Galudih (Prakash Das) : उल्दा पंचायत के पुतरु गांव में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दारिसाई और पुतरु के युवाओं ने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान मटकी फोड़ कार्यक्रम में आस-पास के सैकड़ों लोग पहुंचे थे. कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी संजय मुखर्जी द्वारा भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना कर की गई. युवाओं ने पिरामिड बनाकर मटकी को फोड़ा. पुतरु निवासी सुजीत महतो ने बताया कि कार्यक्रम में तीन मटकी को फोड़ा गया. हर मटकी पर 200 रुपये का ईनाम रखा गया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Galudih-Matki-Fod-1.jpg"

alt="" width="1560" height="720" /> इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-cricket-academy-of-ghatshila-tribute-paid-to-amitabh-choudhary/">घाटशिला

: क्रिकेट अकादमी ऑफ घाटशिला ने स्व. अमिताभ चौधरी को दी श्रद्धांजलि
इस दही हांडी प्रतियोगिता में आस-पास गांव की कई टीमों ने भाग लिया था. लगभग 15 फीट की ऊंचाई पर बंधी मटकी को फोड़ने के लिए सभी टीमों को तीन से चार बार मौका मिला. वहीं बच्चों में चॉकलेट, टॉफी आदि वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजीत महतो, अजीत महतो, दीपक महतो, बासु महतो, शंकर कर्मकार, रॉकी कर्मकार, संजू पाल, शम्भू दास, कंचन सिंह, प्रसेनजित सिंह, उमापदो गोप, सुशांत सिंह, भवेश महतो आदि का विशेष योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही