Search

 
 
 

घाटशिला : क्रिकेट अकादमी ऑफ घाटशिला ने स्व. अमिताभ चौधरी को दी श्रद्धांजलि

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : क्रिकेट अकादमी ऑफ घाटशिला की ओर से शुक्रवार को काशीदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. श्रद्धांजलि सभा में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. स्व. अमिताभ चौधरी का क्रिकेट के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने 2008 में विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-even-after-22-years-of-formation-of-the-state-it-is-unfortunate-that-locality-and-planning-policy-is-not-decided-bobonga/">चाईबासा

: राज्य बनने के 22 साल बाद भी स्थानीयता व नियोजन नीति का निर्धारण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण : बोबोंगा

मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की

क्रिकेट अकादमी के वार्षिकोत्सव में घाटशिला भी आये थे स्व. अमिताभ चौधरी. मौके पर अकादमी के सदस्यों ने अमिताभ चौधरी की तस्वीर पर फूल माला और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद से 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस अवसर पर क्रिकेट अकादमी के सभी बच्चे और अकादमी के अर्जुन सिंह, शिवाजी चटर्जी, सूर्यकांत, प्रियम, रीता मुंडा, ऋषभ सिन्हा, चंदन गोप और शकील अहमद शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही