Search

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा: RMC ने कांके डैम और अन्य जलाशयों में चलाया स्वच्छता अभियान

Ranchi : राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,जल शक्ति मंत्रालय,भारत सरकार की पहल पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 16 मार्च से 31 मार्च तक किया जा रहा है.  जिसमें गंगा एवं इसकी सहायक नदियों के संरक्षण हेतु व्यापक जन सहभागिता एवं जन जागरूकता लाया जा सके. इस कड़ी में सोमवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2022 के अंतर्गत रांची नगर निगम द्वारा कांके डैम एवं निगम के क्षेत्र में अन्य जलाशयों की साफ सफाई की गई. साथ ही कांके डैम के आसपास के क्षेत्रों एवं कांके डैम स्थित घाटों की सफाई की गई. कांके डैम के चारों ओर समुचित रूप से साफ-सफाई करने के साथ-साथ झाड़यों की कटाई कूड़े का उठाव इत्यादि कार्य किए गए. बताते चलें कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर जागरूक करना है.

इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-section-144-enforced-within-100-meters-of-matriculation-intermediate-examination-centers/">जमशेदपुर:

मैट्रिक-इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 144 लागू
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//