Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

10 दिनों से घर से गायब है गैंगरेप पीड़िता, मां ने पुल‍िस से लगाई गुहार

थाना में गुमशुदा नाबालिग की मां ने आवेदन देकर बेटी के सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के बोदा पंचायत के लुकुईया गांव की रहने वाली एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता पिछले दस दिनों से घर से गायब है. नाबालिग युवती के गायब होने से परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं. गायब होने के संबंध में पीड़िता की मां ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर बेटी के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. दिये गए आवेदन में युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी 12 जनवरी को अचानक घर से गायब हो गई, जिसके बाद से घर वालों ने उसे अपने सभी परिजनों के यहां ढूंढा पर कहीं उसका पता नहीं चल पाया.

पीड़‍िता की मां को आशंका आरोप‍ियों ने करवाया गायब

परिजनों ने आशंका जताई है कि उसके साथ घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले लोगों के सहयोगियों के द्वारा ही उसको गायब किया गया है, ताकि 23 जनवरी को वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो पाए और अपना फर्द ब्यान दर्ज नहीं करा पाये. पीड़िता की मां ने बताया कि एक अनजान नंंबर से उनके घर में फोन आया था. फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि बेटी से बात कराओ, जब हमलोगों ने बेटी से उसकी बात नहीं कराए तो उसके द्वारा देख लेने की बात कहते हुए फोन काट दिया गया. फोन आने के बाद से ही मेरी बेटी गायब है. मामले में चंदवा थाना प्रभारी का कहना है क‍ि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. बताते चलें कि बीते 11 मई 2022 को पीड़िता गांव में ही शादी समाहरोह शामिल होने गई थी. जहां से वह देर रात अपने घर लौटी थी. उसे घर में अकेला पाकर गांव के ही छह सात लोग उसे उठाकर सुनसान स्थान पर ले गये और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. पीड़िता ने जब इसकी जानकारी घरवालोंं को दी तब उसके मां के बयान पर चंदवा थाना में दुष्कर्मियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उक्त मामले में कांड संख्या 46/22,376 (1) 376 डी ए 4/6 पोस्को एक्ट के तहत मामला न्यायालय में चल रहा है, जहां 23 जनवरी को पीड़ित युवती की गवाही दर्ज होनी है. इसे भी पढ़ें : प्रोन्नति">https://lagatar.in/no-posting-on-promotion-3-additional-secretary-doing-the-work-of-deputy-secretary/">प्रोन्नति

पर पदस्थापन नहीं- 3 : अपर सचिव कर रहे उप सचिव का काम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही