Search

 
 
 

गैंगस्टर अमन साव एनकाउंटर केस : सरकार ने कोर्ट को सौंपी CID की केस डायरी व संबंधित दस्तावेज

झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अमन साव मामले में कोर्ट के स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई हुई. मामले में राज्य सरकार ने सीलबंद लिफाफे में सीआईडी की केस डायरी कोर्ट को सौंपी.
 

Ranchi :  एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अमन साव मामले में कोर्ट के स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. मामले में राज्य सरकार ने सीलबंद लिफाफे में सीआईडी की केस डायरी कोर्ट को सौंपी.

 

साथ ही अनुसंधान को लेकर फॉरेंसिक रिपोर्ट और संबंधित दस्तावेज भी दी गई. इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 3 सप्ताह बाद निर्धारित की. 

 

सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने कोर्ट को बताया कि मामले में दो केस होने चाहिए थे. दो अलग-अलग केस का एक अनुसंधान नहीं हो सकता है.  लेकिन पुलिस ने एक ही केस दर्ज किया गया है. मृतक की मां द्वारा दिए गए ऑनलाइन FIR को अब तक रजिस्टर नहीं किया गया है. 

 

दरअसल, अमन साव की मां किरण देवी की ओर से मामले की सीबीआई जांच करने का आग्रह किया था, जिसपर कोर्ट ने संज्ञान लिया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही