Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गैंगस्टर अमन साव की कोर्ट से गुहार: गिरिडीह जेल सुपरिटेंडेंट प्रताड़ित कर रहे, बिना इजाजत दूसरे राज्यों में पेश करवा रहे

Advertisement
Advertisement
Ranchi/Latehar: गिरिडीह सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साव ने जेल मैनुअल का उल्लंघन करने का आरोप पाकुड़ जेल सुपरिटेंडेंट पर लगाया है. लातेहार सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार की अदालत में अमन साव की ओर से पिटीशन दाखिल किया गया है. दरअसल अलग-अलग मामलों में आरोपी अमन के अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि उनके मुवक्किल को बिना ट्रायल कोर्ट से आदेश प्राप्त किए राज्य के बाहर के मामलों में सशरीर पेश किया जा रहा है, जो कानून का उल्लंघन है. अधिवक्ता सुनील कुमार के मुताबिक, लातेहार थाना कांड संख्या 48/ 20 में अमन साव न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार की अदालत में ट्रायल फेस कर रहा है. लेकिन ट्रायल कोर्ट को बिना किसी पूर्व सूचना दिये पाकुड़ जेल सुपरिटेंडेंट ने उसे पश्चिम बंगाल के अलीपुर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 22 फरवरी को सशरीर पेश किया. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-mahua-maji-will-be-jmms-rajya-sabha-candidate-cm-hemant-soren-announced/">BREAKING

: महुआ माजी होंगी JMM की राज्यसभा प्रत्याशी, CM हेमंत सोरेन ने की घोषणा

गिरिडीह जेल सुपरिटेंडेंट पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

अमन साव के अधिवक्ता सुनील कुमार के अनुसार, किसी भी विचाराधीन बंदी को बिना ट्रायल कोर्ट का आदेश मिले दूसरी अदालत में पेश करना सीआरपीसी में प्रावधित फॉर्म 36 का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है. इससे पहले रांची के धुर्वा थाना कांड संख्या 146 /20 में भी अमन साव के अधिवक्ता अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने पाकुड़ जेल सुपरिटेंडेंट पर जेल मैनुअल का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए रांची सीजीएम की कोर्ट में पिटीशन दाखिल किया है. अमन ने गिरिडीह जेल सुपरिटेंडेंट पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और सूचना का अधिकार कानून के तहत सूचना नहीं देने का भी आरोप लगाया है. अमन साव की याचिका पर अदालत ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा है. इसे भी पढ़ें – गढ़वा">https://lagatar.in/garhwas-daughter-did-amazing-got-73rd-rank-in-upsc/">गढ़वा

की बेटी ने किया कमाल, UPSC में मिला 73वां रैंक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही