Search

 
 
 

गैंगस्टर प्रिंस खान का आतंक, खरसीदाग के कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, FIR दर्ज

राजधानी रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान बीते कई दिनों से लगातार धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजकर कारोबारियों में दहशत फैलाने का काम कर रहा है. ताजा मामला खरसीदाग थाना इलाके का है. जहां पर गैंगस्टर प्रिंस खान ने कारोबारी अनूप कुमार महतो से एक करोड़ की रंगदारी मांगी है.
 

Ranchi: राजधानी रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान बीते कई दिनों से लगातार धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजकर कारोबारियों में दहशत फैलाने का काम कर रहा है. ताजा मामला खरसीदाग थाना इलाके का है. जहां पर गैंगस्टर प्रिंस खान ने कारोबारी अनूप कुमार महतो से एक करोड़ की रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. 


इस मामले को लेकर खरसीदाग थाना में एफआईआर दर्ज कर, पुलिस जांच में जुट गई है. आपको बता दें कि इसके पहले गैंगस्टर प्रिंस खान ने एयरपोर्ट थाना इलाके के होटल में हुए हत्याकांड का जिम्मेदारी खुद ली थी. इसके बाद पुष्कर महतो और राजकुमार महतो को रंगदारी नहीं देने पर आगे की कार्रवाई करने की धमकी दिया था. 

 


इस मामले को लेकर रांची के ग्रामीण एसपी ने बताया कि एक कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और मैसेज की जांच की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही