Search

 
 
 

एक्शन में रांची नगर निगम: दो बड़े अस्पतालों पर होगी कार्रवाई, जांच में हुआ खुलासा

शहर में राजस्व चोरी और भवन नियमों के उल्लंघन पर नकेल कसने के लिए नगर निगम ने सघन जांच अभियान शुरू किया है. बुधवार को निगम की राजस्व शाखा और नगर निवेशक शाखा की संयुक्त टीम ने शहर के दो बड़े स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं.
 

Ranchi: शहर में राजस्व चोरी और भवन नियमों के उल्लंघन पर नकेल कसने के लिए नगर निगम ने सघन जांच अभियान शुरू किया है. बुधवार को निगम की राजस्व शाखा और नगर निवेशक शाखा की संयुक्त टीम ने शहर के दो बड़े स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं.


हिनू स्थित हॉस्पिटल में जांच के दौरान गड़बड़ झाला सामने आया. अस्पताल प्रबंधन ने निगम को 14,100 वर्गफीट क्षेत्र की जानकारी दी थी, जबकि मौके पर वास्तविक क्षेत्रफल 24,870 वर्गफीट पाया गया. यानी करीब 10,770 वर्गफीट ज्यादा निर्माण सामने आया.


वहीं अरगोड़ा चौक स्थित संतति (Santati) IVF एवं लिटिल हार्ट हॉस्पिटल में भी गड़बड़ी मिली. यहां निगम को 19,700 वर्गफीट क्षेत्र घोषित किया गया था, लेकिन जांच में 32,127 वर्गफीट क्षेत्र पाया गया. यानी करीब 12,427 वर्गफीट का अंतर सामने आया.


नगर निवेशक शाखा की जांच में यह भी पता चला कि भवन का नक्शा G+2 (रेजिडेंशियल-कम-कमर्शियल) के लिए पास कराया गया था, लेकिन मौके पर G+3 निर्माण कर पूरी बिल्डिंग का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है. परिसर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, जिससे सड़क पर गाड़ियां खड़ी होने से जाम की स्थिति बनती है. सेटबैक एरिया में भी अतिक्रमण मिला.


नगर निगम के पदाधिकारियों ने कहा है कि राजस्व चोरी और अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा. दोनों संस्थानों पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही