Search

 
 
 

धनबादः जोड़ापोखर से छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में हड़कंप

11 वर्षीय छात्र प्रतीक कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है. वह स्वर्गीय राकेश कुमार का पुत्र है. वह टाटा डीएवी स्कूल में कक्षा 5 का छात्र है. बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया है.
 
लापता प्रतीक की फाइल फोटो.

Dhanbad : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी तीन नंबर स्थित बाल भारती निवासी 11 वर्षीय छात्र प्रतीक कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है. वह स्वर्गीय राकेश कुमार का पुत्र है. वह टाटा डीएवी स्कूल में कक्षा 5 का छात्र है. बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया है. परिजन काफी परेशान हैं.


जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 9 बजे तक प्रतीक को घर के पास खेलते हुए देखा गया था. इसके बाद वह अचानक कहीं चला गया. काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. पहले आसपास के इलाके, पड़ोस व जान-पहचान के लोगों के यहां खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला.


इस संबंध में बच्चे की मां रागिनी देवी ने जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत दी है. इस घटना से पूर्व पार्षद सुजीत कुमार सहित खबर फैलते ही स्थानीय लोग काफी चिंतित हैं.परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं. उन्होंने पुलिस से बच्चे को जल्द सुरक्षित खोजने की अपील की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही