Search

 
 
 

पलामू: अफीम की खेती पर चला ट्रैक्टर, मनातू-छतरपुर में 6.5 एकड़ फसल किया नष्ट

जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने मनातू और छतरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 6.5 एकड़ में लगी अवैध अफीम/पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया.
 

Palamu: जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने मनातू और छतरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल लगभग 6.5 एकड़ में लगी अवैध अफीम/पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया.

 

Uploaded Imageपुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मनातू थाना क्षेत्र के झांटी गांव के जंगली इलाके में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती पर कार्रवाई की गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 3.5 एकड़ क्षेत्र में लगी अवैध फसल को नष्ट कर दिया. इस अभियान में मनातू थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे. पुलिस ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाकर अवैध खेती को पूरी तरह समाप्त कर दिया

 

इसी क्रम में छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुगदाग गांव में भी करीब 3 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया. इस कार्रवाई में छतरपुर थाना की पुलिस टीम ने अभियान चलाकर फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया.

 

पुलिस के अनुसार, अवैध अफीम की खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. नाम और पते का सत्यापन कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत वन वाद दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही