Search

 
 
 

गढ़वाः IG ने रंका SDPO कार्यालय किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को गढ़वा जिले के रंका SDPO कार्यालय का निरीक्षण किया. उनके साथ एसपी अमन कुमार भी थे. SDPO कार्यालय पहुंचने पर IG को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया.
 

Garhwa : पलामू प्रक्षेत्र के IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को गढ़वा जिले के रंका SDPO कार्यालय का निरीक्षण किया. उनके साथ एसपी अमन कुमार भी थे. SDPO कार्यालय पहुंचने पर IG को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया.


निरीक्षण के दौरान IG ने कार्यालय के रिकॉर्ड रूम, कंप्यूटर कक्ष व अन्य कार्यालय कक्षों का बारीकी से मुआयना किया. रिकॉर्ड रूम में रखी फाइलों व केस डायरी के रख-रखाव, फाइलिंग व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


इसके बाद IG ने एसपी अमन कुमार व एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह के साथ बैठक कर अनुमंडल क्षेत्र के पुराने लंबित व महत्वपूर्ण कांडों की समीक्षा की. लंबित मामलों को लक्ष्य तय कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया.


IG ने कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, आम लोगों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने, फरियादियों के आवेदन का समय पर निपटारा करने व पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बेहतर टर्नआउट बनाए रखने का निर्देश दिया. साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए लगातार एंटी-क्राइम चेकिंग और पेट्रोलिंग चलाने, मादक पदार्थों व शराब की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने व छत्तीसगढ़ सीमा से होने वाली अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के लिए गश्त को और प्रभावी बनाने की बात कही.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही